Sat. Mar 7th, 2026

चार करोड़ की लागत से नव निर्मित श्री सरदार पटेल विद्यापीठ हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन का वास्तु पूजन किया

चार करोड़ की लागत से नव निर्मित श्री सरदार पटेल विद्यापीठ हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन का वास्तु पूजन किया

बदनावर! वास्तु के निर्माण की शांति की धार्मिक क्रिया है वास्तु पूजन प्रवक्ता आचार्य पंडित संतोष गौर* भारतीय संस्कृति में हर क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता है और उनका विधि विधान से पूजन हमारी संस्कृति का मुख्य अंग है l कोई भी निर्माण कार्य होता है तो आरंभ में भूमि पूजन और निर्माण की पूर्णता में वास्तु देवता का पूजन उसे निर्माण या वस्तु या भवन की शांति की धार्मिक क्रिया है l भारतीय संस्कृति में यज्ञ या हवन का भी अपना सनातनी महत्व है उक्त विचार क्षेत्र के शास्त्र पारंगत प्रतिष्ठित आचार्य पंडित संतोष गौर ने श्री पाटीदार परमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास बदनावर द्वारा इंदौर रोड पर श्री वल्लभ धाम में लगभग चार करोड़ की लागत से नव निर्मित श्री सरदार पटेल विद्यापीठ हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन के वास्तु पूजन के अवसर पर व्यक्त किए l इस अवसर पर सहायक के रूप में पंडित श्री राघवेंद्र कृष्ण गौर बखतगढ़ पंडित मदनलाल शास्त्री उज्जैन, पंडित राजेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे l श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास की ओर से यजमान के रूप में न्यासी श्री प्रेमनारायण पाटीदार सपत्निक श्रीमती सुमित्रा पाटीदार के साथ पूजन कार्यक्रम और हवन में बैठे l श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास के द्वारा नवनिर्मित इस भवन को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल *(CBSE)* दिल्ली से मान्यता भी प्राप्त हो चुकी है और उसका संबंद्धता क्रमांक 1031430 है l श्री वल्लभ भवन धाम, पिटगारा इंदौर रोड स्थित यह भवन बदनावर के श्रेष्ठ भवनो में से एक है और सहज अपनी और आकर्षित करता है l कम शुल्क पर श्रेष्ठ शिक्षा देने हेतु संकल्पित श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास के इस वास्तु पूजन में न्यास अध्यक्ष माननीय रामेश्वर मुकाती विद्यालय समिति अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार,महाविद्यालय निर्देशक माननीय दिनेश पटेल बस समिति अध्यक्ष माननीय तेजकरण चावड़ा ,श्री उमिया कन्या छात्रावास के अध्यक्ष श्री रामचंद्र सेठ सचिव माननीय गणपत लाल पाटीदार कोषाध्यक्ष माननीय श्रीकिशन पाटीदार, वरिष्ठ न्यासी माननीय नाथूलाल धोल,माननीय खेमराज मुनीम माननीय पूनमचंद पालोत्रा ,माननीय रतनलाल चौधरी, माननीय नारायण पटेल माननीय राजेंद्र पाटील,माननीय दशरथ पाटीदार,माननीय रमेश पटेल माननीय जगदीश पटवारी, माननीय गोपाल सेठ पाटीदार, माननीय कन्हैयालाल पाटीदार, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे l वास्तु पूजन कार्यक्रम में खेड़ा सरपंच योगेश मुकाती श्री पाटीदार महिला मंडल से श्रीमती सारिका पटेल, श्रीमती शारदा पाटीदार,पत्रकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार माननीय जगजीवनसिंह पंवार माननीय पुरुषोत्तम शर्मा माननीय भूपेंद्रसिंह जादौन, माननीय नवीन चौहान, माननीय निलेश पाटीदार आदि उपस्थित थे शाम को बखतगढ़ के श्री शिवशक्ति सुंदरकांड मंडल के द्वारा संगीत मय सुंदरकांड का आयोजन पंडित चिराग शर्मा, के आचार्यत्व में राम राठौर ,योगेश लववंशी के द्वारा हुआ l वास्तु पूजन कार्यक्रम के संयोजक गोपाल सेठ एवं दशरथ पाटीदार थे l इस अवसर पर श्री अम्बिका आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार शर्मा,श्री अम्बिका आदर्श उ.मा.विद्यालय प्राचार्य श्री कमलेश बैरागी उपप्राचार्य लाखन सिंह चावड़ा एवं महाविद्यालय,विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था l उक्त जानकारी श्री सरदार पटेल विद्यापीठ हाई स्कूल(CBSE) के प्राचार्य गुरप्रीत सिंह सलूजा ने दी lअंत में आभार प्रचार प्रसार प्रमुख गणेश भावसार ने माना l

Related Post