Sat. Mar 7th, 2026

दिल्ली मे भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

दिल्ली मे भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

बदनावर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बदनावर द्वारा दिल्ली में विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने पर सरदार वल्लभभाई पटेल बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बदनावर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार की मौजूदगी में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता परमानंद पाटीदार, मोहनसिंह चौहान, राजेंद्र सराफ, प्रजेंद्र भट्ट, जितेंद्र मोदी, योगेश मुकाती, कुलदीपसिंह शक्तावत, नजमुद्दीन बोहरा, हरीश माहेश्वरी, मोहन गुप्ता, विनोद शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, भेरूलाल डावर, ओमप्रकाश सोनीगर, राहुल चावड़ा, दीक्षांत गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

Related Post