Sat. Mar 7th, 2026

सादलपुर में मेवाड़ा गायरी समाज ने भगवान देवनारायण जी की जयंती धूमधाम से मनाई

सादलपुर में मेवाड़ा गायरी समाज ने भगवान देवनारायण जी की जयंती धूमधाम से मनाई

सादलपुर !नव युवक संगठन मेवाड़ा गायरी समाज आनंद नगर सादलपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार भगवान देवनारायण जी के जन्मदिवस पर एक्कीसवे वर्ष में विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। भगवान देवनारायण जी की पूजा अर्चना के साथ सुसज्जित रथ पर चित्र स्थापित किया गया। घोड़े पर देवनारायण जी के रूप में भूरालाल चौधरी विराजमान होकर आगे आगे चल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते हुए युवक युवतियों की टोली चल रही थी।

आतिशबाजी की गई । जगह-जगह नगर वासियों ने पूष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया ।बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।चल समारोह का विसर्जन हीरानगर में भगवान की आरती,महा प्रसाद वितरण के साथ किया गया। गायरी समाज के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।यह जानकारी रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार ने दी।

Related Post