
महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान सभा में 1 लाख से अधिक लोगों ने शामिल होकर एतिहासिक बनाया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ का आभार माना

धार। जय बापू, जय भीम, जय संविधान को लेकर संसदीय क्षैत्र महू में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। राहुलजी ने देष के साथ प्रदेष के भी कई मुद्दों पर ध्यान आर्कषण किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी भी मौजूद थे आयोजन में धार जिले की सभी विधानसभाओं से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे। नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक उमंग सिंघार, भंवरसिंह शेखावत, हनि बघेल,प्रताप ग्रेवाल, हीरालाल अलावा एवं बालमुकुंदसिंह गौतम, पांचीलाल मेडा एवं जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार के मार्गदर्शन में हजारों कार्यकर्ता आयोजन में पहुॅचे। महू में आयोजित सभा में 1 लाख से अधिक लोगों ने पहुॅच कर कार्यकर्म को सफल बनाया।

धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने जिले के सभी विधायकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल के आगमन पर आयोजित सभा में धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी अहम भुमिका निभायी। जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारी एवं वरिश्ठ नेतागण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, युकां, जिला एवं प्रदेश प्रकोश्ठ, विभाग एवं मोर्चा संगठन, महिला कांग्रेस, एनएसयुआइ, सेवादल, सेक्टर व मंडलम अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगरीय निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, जिला एवं जनपद सदस्य, पूर्व अध्यक्ष सहीत सभी संगठन के पदाधिकारियों का आभार माना। जानकारी कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण किया


धार। गणतंत्र दिवस अवसर पर जिला मुख्यालय कांग्रेस कार्यालय पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने ध्वज फहराया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमे संविधान के बताए कदमों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना हैं। जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने कहा गुलामी से मिली आजादी की लडाई में सैकडों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद हुए थे। उनकी शहादत को प्रणाम है। जिले की समस्त रहवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ नेता मुजीब कुरेशी, टोनी छाबडा, आशिष भाकर, सोहेेल निसार, लियाकत पटेल, राजेेश पटेल, गणेेश खेर, राजेन्द्र बुंदेेला, जावेद खान, अजयसिंह ठाकुर, मनोज चौहान, रोहित कामदार सहीत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। बदनावर विधायक कार्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा वंदन किया गया ! जानकारी काग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

पूर्व विधायक बालमुकुंदसिह गौतम का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया
क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुॅच कर गौतम का बधाई दी
धार। धार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम का जन्मदिन धार के निजी गार्डन में समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्मथकों की मौजूदगी में बडे भैया ने केक काटा। धार, बदनावर, लेबड, पीथमपुर सहीत कई गांव से आए सैकडों कार्यकर्ताओ ने गौतम का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। स्वागत करने आए कार्यकर्ताओं की कतार लंबी होने के कारण सर्मथकों को काफी देर तक इंतजार करना पडा। जन्मदिन पर ढोल ढमाके के साथ जमकर आतिशबाजी की गई।

बालमुकुंदसिंह गौतम को बधाई देने वाले में विधायक प्रताप ग्रेवाल, हीरालाल अलावा, बखतगढ बना हरिनारायणसिह पंवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैना मारु, मनोजसिह गौतम, सोहेल निसार, लियाकत पटेल, अशोक सोलकी, गौतम प्रजापत, कैलाश तिवारी, नरेन्द्र मंडलोई, सुरेश पंवार, पार्षद रईस शेख, बरसात सिसौदिया, करीम कुरेशी, अजयसिंह ठाकुर, टोनी छाबडा, सुनील सांखला, घनश्यामसिंह डोडिया, महेश पाटीदार, देवपालसिंह जादव, बालकृष्ण पाटीदार, राजेन्द्र जाट, अशोक डावर, प्रकाश निनामा, अशोक भुरिया, शंभू, वरदीचंद माली, महिपालसिंह पंवार, रोहित कामदार, रईस पटेल, महेश सेठ, गजेन्द्र पटेल, मनोज चौहान, रत्नेश जांगडे, शंकरसिह चौहान, अशोक चौहान, अजीतपालसिंह, संजय मालवीय, डा दीपक नाहर, अरुण वर्मा, मुकेश सोनी, पंकज सोनी, विकास अग्रवाल, मुकेश राठौर, हेमू सुजान, नरेन्द्र जायसवाल, कृष्णा पाटीदार, राजू पटेल, जाकीर पटेल, सदाशिव सोलंकी, जगदीश भेसोटिया, सदाशिव बोरिया, पप्पू भाई, संदीप यादव, राजेन्द्र चौहान, अभिजीत तिवारी, बलराम जाट, लक्की पटेल, शुभम पंवार, मनोज भार्गव, बलराम चंद्रवंशी, इशहाक भाई, फारुख भाई, इस्लामुदीन सहीत सैकडों सर्मथकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन धार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गठित समिति द्वारा किया गया।

लिटिल सनशाइन प्ले स्कूल में बच्चों को पुरस्कृत किया
गयाबदनावर! लिटिल सनशाइन प्ले स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया! नन्हे मुन्ने छात्र छात्राएं स्वतंत्रता सेनानी की वेशभूषा में नजर आए! कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कमला गुप्ता एवं विशेष मुख्य अतिथि श्रीमती जय श्री भट्ट, श्रीमती रेखा भट्ट द्वारा झंडा वंदन किया गया! संस्कृति कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया विद्यालय की संचालिका आरती शर्मा ने पधारे अतिथि एवं पालक का स्वागत किया ! पात्र छात्रों को को पुरस्कृत किया


