Sat. Mar 7th, 2026

राजनैतिक महाभारत में अर्जुन की भुमिका में नजर आए मुकाती

राजनैतिक महाभारत में अर्जुन की भुमिका में नजर आए मुकाती

मुकाती द्वारा पीडित भेरुलाल के सांत्वना देने की विडीयो शोषल मीडिया पर खुब चली

कार्यकर्ता के लिए लडने हेतु राजनीती में आए है योगेश मुकाती

कमजोर के साथ खडे रहकर उसे दोबारा से खडे होने का संबल देते है मुकाती

बदनावर। महाभारत के इतिहास में सबसे महत्वर्पूण भूमिका अर्जुन की दिखायी पढती है। इन दिनों राजनीती के अखाडे में दांव पैंच जारी है। क्षेत्र के राजनैतिक लोग एक दूसरे को पटकने देने के लिए तैयार रहते है। भाजपा की राजनीति हो या कांग्रेस की। दोनों ही दल में अपनी लाइन लंबी करने के प्रयास में प्रतियोगी या समकक्ष नेता की लाइन डिलीट करने का दौर जारी है। इस हेतु कुटनीतीक खेल जारी है। कुटनीती में पीडित व्यक्ति के सहयोग के लिए खेडा सरपंच द्वारा कदम बडा कर उसे सांत्वना दी गई। मुकाती द्वारा पीडित के सांत्वना देने का विडीयो शोषल मीडिया पर खुब चला। शराब केस में फसाये गए युवक को दुख की घडी मंे साथ देने पर योगेश मुकाती की चारो और प्रंशसा की जा रही है। वही कुछ युवको ने मुकाती को राजनैतिक महाभारत में अर्जुन की उपाधी तक दे दी।

वार्ड क्रमांक 15 पार्षद चेनाबाई भेरुलाल डावर ने वाल बाउण्डी में घटिया सामग्री उपयोग करने वाले ठेकेदार फर्म सपन स्टाने की लिखीत में शिकायत एसडीएम को की गई। शिकायत करने के कुछ ही घंटे बाद बदनावर पुलिस ने भेरुलाल डावर को अवैध शराब के मामले में ओरापी बना दिया। भेरुलाल को अवैध शराब मामले में ओरापी बनाने की सूचना मिलने पर संरपच योगेश मुकाती तुंरत थाने पहुॅचें। और भाजपा पार्षद पति भेरुलाल को सांत्वना दी।

ग्राम खेडा सरपंच एवं युवा भाजपा नेता योगेश मुकाती का कार्यकर्ता के प्रति प्रेम जगजाहिर हो गया। योगेश मुकाती ने दुख की घडी में भेरुलाल के साथ खडे हो कर दिखा दिया कि वे पार्टी के कार्यकर्ता के लिए ही राजनीती में आए है। मुकाती ने इसके पहले भी पीडित व शोषित कार्यकर्ता के लिए शोषल मीडिया पर पोस्ट कर उनका बचाव किया था।

कार्यकर्ताओं के पक्ष मे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं मुकाती= मुकाती ने सैकडो पोस्ट में पीडित व शोशित के पक्ष की गयी। मुकाती द्वारा पोस्ट करने पर पीडित को कई बार न्याय भी मिला। वही पार्टी के परेशान कार्यकर्ता के लिए संजीवनी देने का काम मुकाती करते रहते है।सरपंच योगेश मुकाती दुख की घडी मंे मानसिक एवं आर्थिक सहयोग भी करते रहते है। दो दिन पहले पुलिस थाना परिसर में परेशान भेरुलाल को दी गई सांत्वना ने योगेश मुकाती की छवि में कई सितारे जड दिए। पार्टी कार्यकर्ता के प्रति दायित्व के निर्वाहन करने पर कुछ लोगों ने योगेश मुकाती को राजनैतिक महाभारत में अर्जुन की भुमिका तक दे दी। इसके पिछे तर्क दिया गया कि जब-जब पार्टी में कोई कार्यकर्ता या नेता पीडित या शोशित होता हुआ तब-तब मुकाती ने कमजोर पक्ष के साथ खडे रह कर उसका सहयोग कर उसे दोबारा से खडे होने का संबल दिया गया।

विधायक कार्यालय पर तिरंगा फहराया

बदनावर। गणतंत्र दिवस अंचल में धुमधाम से मनाया गया। गणंतत्र दिवस अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाल कर झंडावंदन किया गया। विधायक कार्यालय बदनावर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्यामसिंह डोडिया ने झंडा फहराया। झडावंदन पश्चात राष्ट्र गीत गाया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी एवं मिठाई वितरण की गई। इस दौेरान जनपद सदस्य परितोषसिंह राठोेर बंजी बना, दिलीप निनामा, विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, महेन्द्रसिंह पंवार, निज सहायक आरपी सिंह, राजेन्द्र जाट, आशिष जोशी, जगदीश सहीत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी ।

Related Post