Sat. Mar 7th, 2026

टोल प्लाजा पर नागरिकों को मुलभूत पानी एवं अन्य सुुविधा नहीं- पाटीदार

जिला पंचायत की अनोपचारिक बैठक में विधायक प्रतिनिध महेश पाटीदार ने क्षेत्र के मुद्दे उठाए

बदनावर सीइओ की मनमानी ग्राम पंचायत तिलगारा में भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर जांच नहीं की गई- महेश पाटीदार

टोल प्लाजा बोेराली पर नागरिकों को मुलभूत पानी एवं अन्य सुुविधा नहीं- महेश पाटीदार

बिडवाल में महाविधालय भवन की राशि स्वीकृति हेतु संबंधीत विभाग से पत्राचार किया जाएगा- जिपं सीइओे अभिषेक चौधरीे

बदनावर। जिला पंचायत धार में गुरुवार को साधारण सम्मेलन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरम पुरा नहीं होने के कारण नए प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल पाई। अनोपचारिक चर्चा में जिपं सीइओ अभिषेक चौधरी, जिप अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनोजंसिंह गौतम, विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, जिपं सदस्य चंचल पाटीदार, अशोक डावर, शंकरसिंह चौहान, राजू बेन, सेकडीबाई, गणेश जर्मन, कपिल सहीत कई सदस्य मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार को भाजपा ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला पंचायत सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया

बदनावर विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार द्वारा कई विषयों पर ध्यान आर्कषण कराया गया। जिसमें प्रमुख रुप बदनावर सीइओ की मनमानी ग्राम पंचायत तिलगारा में प्रमाकिणकता के साथ भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर किसी प्रकार की जांच नहीं की गई। इस पर तत्काल कार्यवाही हुई। शिकायत कर्ता परमानंद पाटीदार ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम पंचायत की शिकायत में जांच करने वाले अधिकारी ने फोन पर बताया कि जांच करने आने वाले है।

बदनावर से कारोदा मार्ग पर निर्माण कार्य प्रांरभ नहीं हुआ। इस पर प्रधानमंत्री सडक अधिकारी ने जबाव में बताया कि 1 सप्ताह में सडक निर्माण का कार्य प्रांरभ हो जाएगा।

बोरदा एवं निंदवानिया में बेराज का काम लम्बे समय से बंद पडा है।

बिडवाल में महाविधालय भवन की राशि स्वीकृति नहीं मिली। बच्चों का भविश्य खराब हो रहा है। इस पर सीइओ जिपं चौधरी ने कहा कि इस संबंध में संबंधीत विभाग से पत्राचार किया जाएगा।

टोल प्लाजा बोेराली पर नागरिकों को मुलभूत पानी एवं अन्य सुुविधा नहीं है। ब्लेेक स्पाट पर विकास नहीं होने से परेेशानी है। चौेपाटी, पिटगारा, नागदा फांटे पर ब्लेक स्पाट माना गया है। चौपाटी पर ब्रीज क्षतिग्रस्त हो गया है, कभी भी बडी घटना होे सकती है।

तिलगारा में औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण कार्य घटिया होने के शिकायत पर कोई जांच नहीं की।

भोइंदा फांटे पर औधोगिक क्षेत्र घोषित होने के बावजुद भूमि पर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जबकि उधोगपति यहां उधोग लगाने कोे तैयार थे।

स्कूल आंगवाडी एवं योजना में भारी कमी है। जीआई पाइप की सीपेट रिर्पोट की जांच की जाए। मानक के अनुरुप नहीं लगाए हैं। कई स्कूलों में बच्चों को पानी की सुविधा नहीं है। कई स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं है। जिपं अशोक डावर ने हाईस्कूल बोरदी में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया गया।

पीएचई विभाग में ठेकेदार ने रोड खोद दिए गांव में सडके खराब होने के बावजुद योजना का पुरा लाभ नहीं मिल सका। जल जीवन मिशन के तहत किए गये काम को लेकर कई सदस्य असंतुश्ट नजर आए। कागजों में योजना को पूर्ण बताया गया, जबकि धरातल पर कई काम अधूरे पडे। घर‘-धर पानी पहुॅचाने का दावा खोखला है। गंावों में पाइप लाइन लिकेज होने के बावजुद काम पूरा बताया गया।

झील फैक्ट्री, वंडर सीमेट के कारण प्रदूषण फैल रहा है। विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजुद विभाग ने कोई जांच पडताल नहीं की।

आरईएस विभाग के 150 रोड के काम अधूरे पडे है रोड मानक के अनुरुप नहीं है। जबकि पैसा निकाल लिया गया है। जांच होना चाहिए।

शासकीय अस्पताल नवीन भवन का घटिया निर्माण हो रहा है। मेन कालम में ही गेप है। शिकायत करने के बावजुद जांच नहीं की गयी। आइसीयू की स्थिति कबाड की तरह है। अस्पताल में डाक्टर एवं स्टाप की पूर्ति नहीं होने से लोगों को उपचार नही होता है। इसके अलावा संबधीत विभाग द्वारा निर्माण कार्य को लेकर प्रजेन्टेशन के दौरान भी क्षेत्र की कई समस्याओं पर ध्यान आर्कशण कराया गया।

बदनावर विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार द्वारा जिला पंचायत की पिछली बैठक में दिए गये प्रस्ताव पर जबाव भी दिया गया। पाटीदार ने ग्राम रुपाखेडा में नल जल योजना की दयनीय स्थिति को लेकर मुद्दा उठाया गया था। जिस पर विभाग द्वारा प्रतिउत्तर में बताया कि विकासखंड बदनावर के ग्राम रुपाखेडा में 2 दिन छोडकर जल प्रदाय किया जा रहा है। योजना के दुरस्तीकरण हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सादलपुर सुनार खेडी मार्ग को टू लेन करने को लेकर प्रस्ताव दिया गया था। इस पर विभाग द्वारा जवाब में बताया गया कि सुनारखेडी मार्ग के लिए वर्तमान में प्राधिकरण अन्तर्गत 2 लेन निर्माण का प्रावधान नहीं है। मार्ग उन्नयन कार्य की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

Related Post