
जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक आराम नहीं करुगा-पटवारी
मानसिक बदलाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता – पटवारी
जय भीम, जय बापू, जय संविधान के नारे के साथ उदबोधन षुरुआत की
पार्टी हित में कई बडे बदलाव होंगे- पटवारी
जनता की समस्या को लेकर लडाई लडने के लिए कांग्रेस को सडकों पर आना होगा- विधायक शेखावत

बदनावर विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक जीतू पटवारी की मौजूदगी में संपन्न हुईबदनावर। जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, एक दिन भी आराम नहीं करुगा, यह तपस्या निरतंर जारी रहेगी। जिनका कलेजा छोटा था वे पार्टी छोडकर चले गए और जिनका बडा था वे पार्टी में आ गए। आखिर 20 सालों से पार्टी सत्ता में क्यो नहीं है हमे विचार करने की आवष्यकता है कुछ तो परिवर्तन करना होगा।

उक्त बात मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 27 जनवरी को महू में आयोजित कांग्रेस की विषाल आमसभा की तैयारियों के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने जय भीम, जय बापू, जय संविधान के नारे के साथ उदबोधन षुरुआत की। पटवारी ने कहा कि भाजपा व संघ के लोगों ने पहले जिन बापू को पहले गोली मारी, आज उन्ही की राह पर चलने का आव्हान कर रहे है। पार्टी को निचले स्तर तक संगठन में बदलाव करने की आवष्यकता है। पार्टी हित में कई बडे बदलाव करने होंगे। नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। पुराने व अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रौत्साहित किया जाएगा। पार्टी को ताकत देने के लिए मोहल्ला कमेटी बनाई जाएगी। हम सभी को मानसिक रुप से बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। यह केवल वैचारिक लडाई है। जो चलती रहेगी। श्री पटवारी ने महू में आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं आने के लिए निमंत्रण दिया।

बैठक में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जनसिह वर्मा, धार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, विधायक भंवरसिंह शेखावत, संगठन प्रभारी रघु परमार, सह प्रभारी सुरेश पंवार, सह प्रभारी फरजाना खान, संगठन मंत्री मधु हिरोडकर, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, कमलसिंह पटेल, महिला जिलाध्यक्ष मैना मारु, हरदेव जाट, राधेश्याम मुवेल, शरदसिंह सिसौदिया मंचासीन थे।

जनता की समस्या को लेकर लडाई लडने के लिए कांग्रेस को सडकों पर आना होगा- विधायक शेखावतविधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि जनता की समस्या को लेकर लडाई लडने के लिए हमे सडकों पर आना होगा, ऐसा करने से जनता अपने आप आपके साथ हो जाएगी। यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का विरोध सबसे पहले कांग्रेस ने किया। आज इस कचरे को जलाने के लिए सरकार को तीन बार सोचना पड रहा है। प्रदेष कर्जे में डूबा हुआ है अब केंद्र से आस की जा रही है लेकिन वहां की स्थिति भी ऐसी ही है। पिछले दो सालों में सरकार की बहुत सारी योजनाएं बंद हो गई है। संबल योजना, विधवा पेंषन, बुर्जुग पेंषन आदि को देने के लिए सरकार के पास पेसा नही है। संविधान की रक्षा के लिए अब कांग्रेस ने बेडा उठाया है। हम सौभाग्यषाली है कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली हमारे लोकसभा क्षेत्र में आती है। हम सभी को आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में षामिल होना है।
कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, पूर्व केबिनेट मंत्री सज्ज्नंिसह वर्मा एवं संगठन प्रभारी रघु परमार , अशोक डावर ने भी संबोधित किया

मचासीन अतिथियों का स्वागत ब्लॉक अध्यक्ष बदनावर, कानवन, सादलपुर , नगर कांग्रेस, सेवादल कार्यकर्ता, युकां कार्यकर्ता, जिपं सदस्य, जनपद सदस्य विधायक प्रतिनिधि, किसान कांग्रेस, एनएसयुआई सहीत कांग्रेस संगठन पदाधिकारियों ने किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच रमेशचंद देव सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजद थे। जानकारी कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

