ग्राम पंचायत कोद में कांपलेक्स निर्माण पर रोक लगाने हेतुु ज्ञापन सौपा
जिले के प्रत्येक पुलिस थानों पर पदस्थ हो साइबर सेल के जवान
मां एकवीरा मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 8 जनवरी से होगा

अस्पताल के सामनेे खाली पडी भूमि का उपयोग पार्किग हेतु सुरक्षित रखने की मांग
बदनावर। निर्माणाधीन शासकिय हास्पिटल कोद में बाउंडीवाल निर्माण करने कोे लेकर ग्रामीणों ने विधायक व एसडीएम को ज्ञापन सोंपा गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कोद में सिविल हास्पिटल भवन निर्माणाधीन है। जिसमें वाहन पार्किंग हेतु स्थान छोडा गया है। हास्पिटल परिसर में कुस्तरबां छात्रावास, कन्या हाईस्कूल, तेजाजी मंदिर, सरस्वती शिशुु मंदिर, आंगनवाडी, पटवारी कार्यालय, पशु चिकित्सालय एवं हाट बाजार हेतु स्थान भी है। कई शासकीय कार्यालय होने के कारण यहां ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है।आवागमन केे दौरान कई लोग दुुपहिया एवं चौपहिया वाहन से भी पहुॅचते हैं। समुचेे परिसर में वाहन पार्किंग हेतु पर्याप्त स्थान है। साथ ही अस्पताल में मरीजों को लाने ले जाने में वाहनों का उपयोग किया जाना है।ग्राम पंचायत कोद द्वारा पार्किंग स्थान पर व्यवसायिक कांपलेक्स का निर्माण किया जाने की योजना है। यदि पार्किंग स्थल पर कांपलेक्स का निर्माण किया जाता है, तो अस्पताल एवं अन्य शासकीय काम से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पढेगा। पार्किंग के लिए स्थान नहीं होने पर वाहन अस्पताल परिसर तक नहीं पहुॅचने पर मरीजों के साथ खिलवाड होगा।

विधायक भंवरसिंह शेखावत एवं एसडीएम से निवेदन किया गया कि ग्राम पंचायत को मनमानी करनेे एवं कांपलेक्स निर्माण करने से रोका जावे।समस्त ग्रामीणों की और से सोपें आवेदन में यह भी बताया गया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग हेतु खाली जगह छोडी जावे।

ग्रामवासियों को कांपलेक्स निर्माण में आपति है। ज्ञापन पर चेतनसिंह राठौर, महेन्द्रसिंह चौहान, दरियावसिंह चौहान, मुकेश मारु, गोपाल, मुकेश कुमावत, कैलाश भाटी, धारासिंह, नियालसिंह, योगेश, अशोक, आकाश चौहान, संजय चौहान, गणपतलाल चारण, चैनसिंह चौहान, सुरेन्द्र मारु, दीपक मारु, सलमान, संजय जैन, विपिन पाटीदार, जहुर मोहम्मद, सुकराम डोडिया, सावन मारु, रिषभ, चदन शर्मा, सत्यनारायण, कमलेश, सुरेन्द्रसिंह, पंकज आरिफ, गोरधन सहीत बडी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

मां एकवीरा मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 8 जनवरी से होगा
बदनावर! मां एकवीर मंदिर पर होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन: बैठक संपन्न हुई! गर के अति प्राचीन गुप्तशक्तिपीठ मा एकवीर माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष में भव्य रूप से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन दिनांक 8 जनवरी बुधवार से 14 जनवरी मंगलवार तक होने जा रहा है। भागवत आचार्य परम पूज्य श्री शिवशंकर जी शास्त्री रहेंगे। जिसके निमित्त यहां मंदिर परिसर में बैठक रखी गई। जिसमें कथा को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु निर्णय लिया गया एवं भक्तों को जिम्मेदारी सौंप गई।जिसमें पुजारी मनीष शर्मा,राजेश पाठक,यतेंद्र शर्मा, हीरालाल पाटीदार,दिनेश शर्मा ,मनोज सोमानी, शेखर यादव,अमित जैन,विजय चौरसिया, जितेंद्र सिंह राठौर, गुरुनाम सिंह, जितेंद्र शर्मा, अजय गोयल, रमेश पवार, कुलदीप शक्तावत,हेमंत रघुवंशी, सुरेश सोलंकी, सुनील सघवी,रमेश हारोड,रामचंद्र पटेल,दिनेश जायसवाल, इंद्रपाल सिंह बघेल, पवन जायसवाल, युवराज रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। पुजारी मनीष शर्मा ने धर्म प्रेमी जनता से कथा में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की। जानकारी यश गुर्जर द्वारा दी गई

जिले के प्रत्येक पुलिस थानों पर पदस्थ हो साइबर सेल के जवान
घटनाओं की जानकारी के लिए लोगों को जिले में भटकना नहीं पड़े
धार,। जिले में दिन-प्रतिदिन शरारती तत्वों के लोगों के द्वारा मोबाईल नंबर हैक करके अश्लील फोटो ग्रुपों में सेंड किये जा रहे हैं। हाल ही में बदनावर पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई शरद कुमार गौड़ साहब के मोबाईल नंबर हैक कर दीपिका गुप्ता का फर्जी नाम व दो स्टार लगाये सबइंस्पेक्टर की खाकी वर्दी के साथ अश्लील फोटो ग्रुप में सेंड किये गए थे। इसके पूर्व में भी बदनावर खाखरोड़पाड़ा के छात्रावास में पदस्थ चौकीदार शंकर परमार के मोबाईल नम्बर हैक करके अश्लील फ़ोटो ग्रुप में सेंड किये गए थे। जिसकी लिखित में सूचना संबंधित ने भैसोला पुलिस चौकी पर दी थी। साथ ही ग्रुप एडमिन ने भी पुलिस थाना बदनावर में लिखित आवेदन दिया था। जिसकी आज तक शरारती तत्वों एवं मोबाईल नम्बर हैक करने वाले लोगों पर कार्यवाही नहीं हुई हैं। मजे की बात तो यह हैं कि जो अपराधी को सजा देता हैं उन्हीं के मोबाईल नम्बर हैक कर अश्लील फ़ोटो सेंड कर दिए गए हैं तो आम लोगों का क्या होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर नग्न अवस्था में लोगों के मोबाईल हैक कर उनके निजी व्हाट्सएप ग्रुप में भेज कर बदनाम करने की साजिश एवं कोशिश की जा रही है। मोबाईल नंबर हैक करने वाला व्यक्ति कौन है और कहां से हैं इसका ना तो पता चला है और ना ही इसके नंबरों की कोई जानकारी है। इन दिनों सभी मोबाईल यूजर और व्हाट्सएप चलाने वाले आम लोगों को दिक्कतें एवं परेशानियां आ रही हैं। जिले में हो रही इन अश्लील घटनाओं को देखते हुए जिले के प्रत्येक पुलिस थानों में क्राईम साइबर सेल के जवान पदस्थ करने की जिलेवासियों ने शीघ्र मांग की हैं। जिससे इन घटनाओं की जानकारी के लिए लोगों को जिले में भटकना नहीं पड़े।




